पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट की श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) और काजल (सीनियर फैकल्टी) को गिरफ्तार किया है। इन पर अपराध में सहयोग, शिकायतकर्ताओं को धमकाने और सबूत नष्ट करने के आरोप है।
उल्लेखनीय है कि चैतन्यानंद पर श्री शारदा इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उसके खिलाफ 4 अगस्त को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। तब वह इंस्टीट्यूट का प्रमुख था। उसे 9 अगस्त को पद से निष्कासित किया गया था। तब से वह फरार था। पुलिस ने उसे 27 सितंबर को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया था।