Chandrayan 2 : ऑर्बिटर ने लीं हाई रिजोल्यूशन कैमरे से चन्द्रमा की सतह की तस्वीरें, ISRO ने किया जारी

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (17:03 IST)
चन्द्रयान-2 (Chandrayan 2) मिशन में लैंडर विक्रम भले ही खो गया हो, लेकिन चन्द्रमा के चक्कर लगा रहा आर्बिटर अपने मिशन में लगा हुआ है। इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीरों को जारी किया है।
 
इस हाई रिजोल्यूशन कैमरे ने चंद्रमा के सतह की तस्वीरें ली हैं। इन तस्वीरों में चंद्रमा के सतह पर बड़े और छोटे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।

ALSO READ: इसरो ने नहीं छोड़ी उम्मीद, 'विक्रम' से संपर्क की होगी कोशिश
 
पिछले दिनों ISRO की ओर से अंतरिक्ष में चंद्रयान-2 भेजा गया थाट मिशन चन्द्रयान-2 के आखिरी क्षणों में भले ही विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया पर आर्बिटर अब भी चंद्रमा का चक्‍कर लगा रहा है।
क्या दिखाई दे रहा है तस्वीरों में : ऑर्बिटर के हाई रेजॉलूशन कैमरे से खींची इन तस्वीरों में चन्द्रमा की अलग ही झलक देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले ही ऑर्बिटर से खींची तस्वीरों के जरिए इसरो ने विक्रम लैंडर की लोकेशन मिलने की जानकारी भी दी है।
 
ALSO READ: ISRO का ऐलान- दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मानव को भेजेगा भारत, गगनयान पर नहीं पड़ेगा चन्द्रयान का असर
 
लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद भी ISRO ने अभी तक पूरी तरह से उम्मीद नहीं छोड़ी थी। 7 सितंबर को लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग नहीं हो पाई थी और विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया।
 
लैंडर के हार्ड लैंडिंग की पुष्टि नासा और इसरो के वैज्ञानिकों ने भी की। चन्द्रमा की कक्षा में चन्द्रयान-2 का ऑर्बिटर मौजूद है। इसी ऑर्बिटर के कैमरे से ही चन्द्रमा की नई तस्वीरें साझा की गई हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी