चीन ने विवाद का ठीकरा भारत पर फोड़ा, कहा- भारत खुद को सुधारे...

बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (16:18 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। संसद में रक्षामंत्री राजनाथसिंह के बयान के बाद अब चीन के विदेश मंत्रालय ने पूरे विवाद का ठीकरा भारत पर ही फोड़ने की कोशिश की है। 
ALSO READ: विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले चीन और भारत के बीच LAC पर हुई थी फायरिंग, चली थीं 100-200 राउंड गोलियां
चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत से आग्रह किया है कि वह अपनी गलतियों में जल्द से जल्द सुधार करे। चीन ने कहा है कि दोनों देशों की सीमा पर जो विवाद है, उसके लिए भारत ही जिम्मेदार है। 
ALSO READ: भारत की कार्रवाई से घबराए चीन ने पैंगोंग के किनारे तैनात किए 10 हजार सैनिक
दूसरी ओर, चीन एक तरफ भारत को दोषी ठहरा रहा है, वहीं पीछे से चीन ने पैंगोंग झील के किनारे चीन ने 10 हजार सैनिक भी तैनात कर दिए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी