कौन है असली पनौती, सोशल मीडिया पर सियासी घमासान

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (15:41 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने ‘पनौती’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने के बाद से ही इस मामले में सियासी घमासान तेज हो गया। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
 
विपक्षी दल ने ‘पनौती-ए-आजम’ शीर्षक से एक पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट किया। भाजपा ने इस पर यह कह कर पलटवार किया कि देश के लिए ‘असली पनौती’ गांधी परिवार है।
 
कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल के जरिये एक पोस्टर पोस्ट किया जिस पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर है और ‘पनौती-ए-आजम’ लिखा हुआ है।
 

PANAUTI-E-AZAM pic.twitter.com/sny5TRX886

— Congress (@INCIndia) November 24, 2023
इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक पोस्टर जारी किया जिस पर गांधी परिवार के सदस्यों की तस्वीरें हैं।
 
उन्होंने कहा, 'भारत की असली पनौती...पी- परिवारवाद, ए- आतंकवाद, एन- नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद), ए- ‘ऐब्सल्यूट करप्शन’ (संपूर्ण भ्रष्टाचार), यू- ‘अंडरपरफॉर्मिंग इकॉनमी’ (सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था), टी- तुष्टीकरण, आई- ‘इग्नोरिंग नेशन इंट्रेस्ट फॉर वोटबैंक (वोटबैंक के लिए राष्ट्रीय हित की उपेक्षा करना)।'
 

Bharat ki asli PANAUTI

P- Parivarvaad
A- Aatankwaad
N- Nepotism
A- Absolute corruption
U- Underperforming economy
T- Tushtikaran
I - Ignoring National int for votebank https://t.co/OSUnoo8i6a pic.twitter.com/eMoXju8JhA

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 24, 2023
राहुल गांधी ने गत रविवार को अहमदाबाद में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार के बाद राजस्थान में एक चुनावी भाषण में मोदी के खिलाफ 'पनौती' शब्द का इस्तेमाल किया था। आम तौर पर ‘पनौती’ शब्द ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करता है जो दुर्भाग्य लेकर आता है, अपशगुन करता है।
 
राहुल गांधी की इस टिप्पणी को लेकर भाजपा ने बुधवार को निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने इसके बाद राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी