सड़क से संसद तक कांग्रेस का मार्च

शुक्रवार, 6 मई 2016 (10:08 IST)
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर शुक्रवार को कांग्रेस की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली शुरू हो गई है। रैली को कांग्रेेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संबोधित किया। रैली जंतर-मंतर से संसद तक जाएगी। रैैली से जुड़ी हर जानकारी...
 
* कांग्रेस नेताओं ने दी गिरफ्तारी, संसद मार्ग थाने ले जाया गया।
* संसद मार्ग से आगे जाने की इजाजत नहीं थी। 
*  सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहनसिंह गिरफ्तार।
* सोनिया के भाषण के बाद जंतर-मंतर से शुरू हुआ कांग्रेस का मार्च।
* मार्च में कांग्रेस के सभी बड़े़े नेता मौजूद।
* कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि जीते-जी खतरनाक इरादे पूरे नहीं होने देंगे।
* कितना भी डरा ले, हम झुकने वाले नहीं : सोनिया
* इनका एक-एक कदम लोकतंत्र की जड़ें खोद रहा है।
* किसान, नौजवान, व्यवसायी हर कोई परेशान, सरकार ने बंद की आंखें।
* 2 साल में मोदी सरकार ने सब बर्बाद किया।

* कांग्रेस बहती गंगा, इल्जाम से रास्ता नहीं बदलेगी : मनमोहन।
* मनमोहनसिंह ने कहा कि कांग्रेस भारत की आत्मा।
* कांग्रेस पर कई लोगों ने हमले किए लेकिन नाकाम रहे : मनमोहन।
* रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर रोज 50 किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
* इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत सभी बड़े नेता मौजूद हैं। 
* अगस्ता डील समेत उत्तराखंड, अरुणाचल जैसे मुद्दे पर प्रदर्शन हो रहा है। केंद्र की भाजपा नीत गठबंधन सरकार और विपक्ष के बीच अगस्ता वेस्टलैंड मामले समेत विभिन्न मामलों को लेकर हो रहे जबरदस्त टकराव के बीच जंतर-मंतर पर यह रैली आयोजित की गई है।
* इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी संबोधित करेंगे। रैली में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर भी दिखाई दे रहे हैं।
* दूसरी ओर भाजपा सांसद भी आज संसद में गांधीजी की मूर्ति के नीचे प्रदर्शन करेंगे। भाजपा का प्रदर्शन अगस्ता घोटाले में कांग्रेस नेताओं के नाम आने के खिलाफ है। इस प्रदर्शन को कांग्रेस के मार्च का जवाब भी माना जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें