भाकपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने कहा कि भारत की जनता ने सेना की कार्रवाई पर कभी संदेह नहीं किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहली बात यह है कि हमारे लोगों को संदेह क्यों करना चाहिए? हमारे लोग स्वाभाविक तौर पर इस पर यकीन करते हैं। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय तौर पर यह छाप बनाई है कि कोई लक्षित हमला हुआ ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने (सेना ने) पाकिस्तान पर (लक्षित हमला) किया, जब खबर आई, वह (भाजपा) इसका श्रेय (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी को देना चाहती थी। जब इस पर सवाल उठ रहे हैं (सबूत देने के लिए कहा जा रहा है) तब वे कहते हैं कि सेना का अपमान किया जा रहा है। तो जिस व्यक्ति को श्रेय लेना है, उसे जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। (भाषा)