क्रूड ऑइल के भाव 118 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य फिर बढ़ने की संभावना

शुक्रवार, 27 मई 2022 (10:08 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल का भाव फिर आसमान की ओर जा रहा है। आज शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 118 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह नए भाव जारी किए और आज भी दिल्‍ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। यानी इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे पहले केंद्र सरकार के उत्‍पाद शुल्‍क और राज्‍यों के वैट घटाने के बाद पेट्रोल करीब 9.50 रुपए और डीजल 7.50 रुपए सस्‍ता हो गया था। इस बीच क्रूड ऑइल ने फिर कंपनियों पर कीमतें बढ़ाने का दबाव डालना शुरू कर दिया है। आज सुबह ब्रेंट क्रूड 117.4 डॉलर और डब्‍ल्‍यूटीआई 113.9 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है।
 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 बड़े महानगरों में आज शुक्रवार को दिल्ली में 96.72 रुपए और डीजल 89.62, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76, मुंबई में 109.27 रुपए और डीजल 95.84  और चेन्नई में पेट्रोल पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी