Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दामों में आई बड़ी गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ताजा दाम

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (11:57 IST)
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। विश्व अर्थव्यवस्था में तेल की खपत घटने के अनुमान की वजह से मंगलवार सुबह कच्चा तेल के भाव नीचे आ गए। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव भी जारी कर दिए और आज भी चारों महानगरों में तेल के दाम नहीं बदले हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी भाव के अनुसार आज सुबह गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्भावर नोएडा) जिले में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया और यह 96.64 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा, जबकि डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी