कमजोर पड़ा तूफान जवाद, 3 राज्यों को मिली राहत, भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 5 दिसंबर 2021 (07:47 IST)
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान 'जवाद' शनिवार को कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया तथा रविवार को पुरी तट पर पहुंचने तक इसके और कमजोर पड़ने की संभावना है। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि तूफान कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है। इसके और कमजोर होकर दबाव में बदलने की संभावना है। यह आज दोपहर के आसपास पुरी के निकट पहुंचेगा।

इसके बाद, जवाद के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर ओडिशा के तट के साथ पश्चिम बंगाल के तट की ओर बढ़ने तथा कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
 
 
रविवार और सोमवार को असम, मेघालय और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। बंगाल की मध्य और उत्तरी खाड़ी में नौवहन और मछुआरों के लिए समुद्री स्थिति प्रतिकूल रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख