चीन से तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथसिंह शुक्रवार को कर सकते हैं लद्दाख का दौरा

बुधवार, 1 जुलाई 2020 (18:30 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख में चीनी सेना के साथ सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर भारत की सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि लद्दाख यात्रा के दौरान सिंह सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सकते हैं।
ALSO READ: भारत-चीन की सेनाओं का चरणबद्ध तरीके से तनाव घटाने पर जोर
 
भारत और चीन की सेनाओं के बीच पिछले सात सप्ताह से पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में कई जगहों पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।
ALSO READ: LAC पर चीन ने तैनात किए 20 हजार सैनिक, भारत की ओर से भी तैयारी
 
गत 15 जून को गलवान घाटी में हिंसक झड़पों में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद तनाव और बढ़ गया। इस झड़प में चीन के सैनिक भी हताहत हुए लेकिन पड़ोसी देश ने अभी तक उनकी संख्या नहीं बताई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी