नए साल में दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, हरियाणा में था केंद्र

रविवार, 1 जनवरी 2023 (07:55 IST)
नई दिल्ली। साल के पहले दिन दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इलाके में रविवार तड़के 3.8 रिक्टर स्केल का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। 
 
नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी ने कहा, 'एक जनवरी, 2023 को 1:19 मिनट पर हरियाणा के झज्जर में पांच किलोमीटर गहराई वाला भूकंप आया जिसकी तीव्रता 3.8 रिक्टर स्केल थी।
 

Earthquake of Magnitude:3.8, Occurred on 01-01-2023, 01:19:42 IST, Lat: 28.71 & Long: 76.62, Depth: 5 Km ,Location: 12km NNW of Jhajjar, Haryana for more information Download the BhooKamp App https://t.co/QVSUrTSmuX pic.twitter.com/SAgjRl6hNo

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) December 31, 2022
गौरतलब है कि इससे पहले 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 5.4 रिक्टर स्केल पर थी। इसका केंद्र नेपाल में था और गहराई 10 किलोमीटर के करीब थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी