एयर इंडिया विमान की आपात लैंडिंग, सवार थे 112 लोग

गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (15:50 IST)
चेन्नई। एयर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी आने के कारण गुरुवार को चेन्नई के हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।
 
विमान ने गुरुवार सुबह नई दिल्ली से उड़ान भरी। विमान में 107 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य थे। लैंडिग से पहले विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण आपातकालीन स्थिति में उसे चेन्नई हवाई अड्डे पर उतारा गया।
 
हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि पायलट ने लैंडिंग से पहले विमान में कुछ तकनीकी खराबी पाई और हवाई अड्डा के अधिकारियों से आपातकालीन लैंडिग के लिए अनुमति मांगी। इसके बाद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी