दिल्ली के प्रताप नगर में फैक्टरी में लगी भीषण आग

Webdunia
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (09:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार तड़के एक फैक्टरी में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
ALSO READ: ठाणे में आग लगने से गोदाम हुआ जलकर खाक, 12 मालवाहक वाहन भी जले
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के करीब 3 बजकर 47 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम अभी चल रहा है और आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख