अमित शाह के सभा स्थल पर आग, अफरातफरी

शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (15:24 IST)
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के जनसभा स्थल पर शनिवार को आग लगने से अचानक अफरातफरी मच गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। आग की वजह मीडिया के लिए बनाये गये स्थान के निकट शार्ट सर्किट बताई गई है। घटना के समय शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर मौजूद थे।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी समय लोगों की नजर अचानक उठे धुएं और चिन्गारी पर गई। इस घटना की वजह से जनसभा के कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी