नीता अंबानी के 60वें जन्मदिवस पर 'अन्न-सेवा', पूरे देश में 1.4 लाख लोगों को भोजन वितरित

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (11:56 IST)
•3 हजार वंचित समाज के बच्चों के साथ मनाया नीता अंबानी ने अपना जन्मदिन
 
Nita Ambani's 60th birthday: रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन (60th birthday) मनाया। इस अवसर पर अन्न-सेवा के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन दिया गया। अन्न सेवा के जरिए करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया तो वहीं करीब 65 हजार के लिए कच्चा राशन वितरित किया गया।
 
बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों, दैनिक वेतन भोगियों, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों, कुष्ठ रोगियों और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए अन्न-सेवा की गईं। भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किए। नीता अंबानी ने समाज के वंचित करीब 3,000 बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

बताते चलें कि कोरोना महामारी के दौरान नीता अंबानी की रिलायंस फाउंडेशन ने 'अन्न सेवा' के नाम से उस समय का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। फाउंडेशन के मुताबिक नीता अंबानी के जन्मदिन पर अन्न वितरण उसी परंपरा का विस्तार है।
 
शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर के 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख