World Yoga Day 2025: योग से तन और मन दोनों को ही जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इससे तन और मन दोनों ही स्वस्थ होते हैं। इंदौर के कृष्णा गुरुजी विगत कई वर्षों से योग और ध्यान के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अनूठे प्रयोग करते हैं। कभी भी वे कैलाश मानसरोवर में श्रद्धालुओं के बीच योग करवाते हैं तो कभी वे चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ योग और ध्यान करते हुए नजर आते हैं। इस बार यानी 21 जून, 2025 को कृष्णा गुरुजी कुष्ठ रोगियों के बीच योग करेंगे।