Haryana : पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा से दिया इस्तीफा, टिकट न मिलने पर जताई निराशा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (22:01 IST)
Former Haryana minister Bachan Singh Arya resigns from BJP : हरियाणा के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
ALSO READ: हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ सकती है AAP, सीट बंटवारे पर कांग्रेस से नहीं बन रही बात
जींद जिले के सफीदों निवासी आर्य ने भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर निराशा जताई। उन्होंने शनिवार को ही सफीदो सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट के खिलाफ प्रचार करेंगे बृजभूषण शऱण सिंह?
भाजपा ने इस बार जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पूर्व विधायक रामकुमार गौतम को सफीदो से अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य साल 2019 के विधानसभा चुनाव में करीब 3 हजार मत से हार गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी