बड़ी खबर, गौतम गंभीर को ISIS ने दी जान से मारने की धमकी

Webdunia
बुधवार, 24 नवंबर 2021 (10:46 IST)
नई‍ दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को कुख्यात आतंकी संगठन ISIS ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भाजपा सांसद की सुरक्षा सख्त कर दी है।
 
गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें ‘ISIS कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है।
 
डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि गंभीर ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि आईएसआईएस कश्मीर नामक आतंकी संगठन से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में जांच चल रही है। गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख