मोहन यादव सरकार बदले की राजनीति कर रही : उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार बदले की राजनीति कर रही है तथा कटारे की 70 वर्षीय मां तक को आरोपी बना दिया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो भ्रष्टाचार उजागर कर रहा है, उसी की आवाज दबाने की साजिश हो रही है। पूरे मध्यप्रदेश के लोगों को इस अत्याचार के खिलाफ अवाज उठानी चाहिए। कांग्रेस का कार्यकर्ता झुकेगा नहीं, लड़ेगा! पूरा कांग्रेस परिवार इस अत्याचार के खिलाफ आपके साथ है।(भाषा)