मणिपुर को न्याय दिलाइए, Manipur हिंसा की लोकसभा में गूंज

बुधवार, 26 जून 2024 (15:09 IST)
Manipur violence echoes in Lok Sabha: लोकसभा में संसद सदस्यों की शपथ के दौरान अलग-अलग रंग दिखाई दिए। किसी ने हिन्दी में शपथ ली तो किसी ने अंग्रेजी, संस्कृ‍त और मैथिली में। किसी सांसद ने अपने राज्य की समस्याओं की ओर भी सदन का ध्यान आकर्षित किया। इन्हीं में से एक थे आउटर मणिपुर के सांसद अल्फ्रेड कनंगम एस आर्थर।
 
नागा जनजाति से संबंध रखने वाले कांग्रेस सांसद आर्थर ने शपथ लेने के बाद कहा कि मणिपुर में न्याय दिलाइए, देश बचाइए। उल्लेखनीय है कि एक साल से ज्यादा समय मणिपुर जातीय हिंसा की आग में झुलस रहा है। 3 मई 2023 को भड़की हिंसा में अब तक 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य हालात अब भी सामान्य नहीं हैं। 
अंगोमचा को राहुल ने भेजी संविधान की प्रति : सदन में शपथ लेने के लिए पहले इनर मणिपुर के कांग्रेस सांसद अंगोमचा अकोइजम का नाम पुकारा गया तो कांग्रेस सहित विपक्षी सांसदों ने मणिपुर-मणिपुर के नारे लगाए। सभी ने अपनी-अपनी जगह पर खड़े होकर संविधान की प्रति भी दिखाई। अंगोमचा को राहुल गांधी ने उन्हें संविधान की प्रति भिजवाई। इसके बाद उन्होंने संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली। 
 
मोदी कब उठाएंगे ठोस कदम : अंगोमचा के बाद मणिपुर आउटर के सांसद अल्फ्रेड कनंगम ने शपथ लेने के बाद कहा- मणिपुर में न्याय दिलाइए, देश बचाइए। अल्फ्रेड कनंगम ने शपथ अंग्रेजी में ली, लेकिन मणिपुर में न्याय दिलाइए, देश बचाइए वाक्य हिन्दी में बोला। वहीं, ट्राइबल आर्मी ने एक्स पर पोस्ट में कहा- आखिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इन आवाजों को कब तक दरकिनार करते रहेंगे? मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम कब उठाएंगे? 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी