हरियाणा के CM खट्टर ने मंत्रियों समेत राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 12 मार्च 2024 (12:36 IST)
Manoharlal Khattar resigns : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
 
राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। अर्जुन मुंडा और तरुण चूघ पर्यवेक्षक के रूप में चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।
 
इस बीच राज्य के पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और  भाजपा विधायक कृशनलाल मिद्‍धा ने दावा किया कि मनोहर लाल खट्टर ही राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है।
 

Manohar Lal Khattar resigns as Chief Minister of Haryana, BJP legislature party meeting soon

Read @ANI Story | https://t.co/7avG0lGlfI#ManoharLalKhattar #Haryana #BJP pic.twitter.com/jlFRPCxnCs

— ANI Digital (@ani_digital) March 12, 2024
इस बीच दावा किया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे हो सकता है। राजभवन में नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारी भी चल रही है।
 
वर्तमान में, 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी