Weather Update: पश्चिमी मध्यप्रदेश में लू की स्थिति, बंगाल और असम में हुई वर्षा

गुरुवार, 24 मार्च 2022 (09:11 IST)
नई दिल्ली। एक दबाव का क्षेत्र म्यांमार के तटीय इलाकों पर बना हुआ है। यह उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और जल्द ही एक गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। उत्तरी छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज 23 मार्च को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा।

ALSO READ: Weather Update: तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई वर्षा, जम्मू कश्मीर में हिमपात की संभावना
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पश्चिम मध्यप्रदेश के एक या दो हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई।

 
अगले 24 घंटों के दौरान केरल, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। आंध्रप्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी