Weather Update : दिल्ली में मार्च में झुलसा रही है गर्मी, मई जैसी हुई हालत, जानिए देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

सोमवार, 21 मार्च 2022 (08:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में पिछले 4-5 दिन से गर्मी अचानक बढ़ गई है। स्थिति यह है कि गर्मी ने अब पंखे के साथ ही एसी चलाने पर मजबूर कर दिया है। दिल्ली में पिछले कई दिन से अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मार्च महीने में मई जैसे हालात हो गए हैं। 
 
देश के अन्य राज्यों की बात की जाए तो तेलंगाना, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभव है। 
 
राजस्थान और गुजरात सहित मध्यप्रदेश और विदर्भ में तापमान गिरेंगे तथा कई स्थानों से लू की स्थिति में सुधार होगा। स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र में देखा जा सकता है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।Koo App
विदर्भ और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक दबाव की रेखा पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से विदर्भ के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन से होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 
 
अंडमान सागर के पास समुद्र की स्थिति खराब बनी रहेगी और हवा की गति 50 किमी से 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी