मुंबई में हाईटाइड, समुद्र में उठी 5 मीटर ऊंची खतरनाक लहरें (वीडियो)

रविवार, 15 जुलाई 2018 (14:40 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार को हाईटाइड की वजह से समुद्र में 5 मीटर ऊंची खतरनाक लहरें उठीं।
 
बताया जाता है कि दोपहर 1.50 पर समुद्र में हाईटाइड आया। मौसम विभाग के अनुसार इस वजह से समुद्र में 5 मीटर ऊंची लहरें उठीं। यह इस मौसम में सबसे खतरनाक हाईटाइड था।
 
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में कोलाबा में 9.8 मिमी और सांताक्रूज में 37.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
 
 

High tide in Mumbai as heavy rain lashes the city. #MumbaiRains pic.twitter.com/XS7AYST1an

— ANI (@ANI) July 15, 2018
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी चेतावनी जारी की थी। बीएमसी ने भी लोगों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी थी। हाजी अली दरगाह की तरफ जाने वाले रास्ते में पानी का बहाव तेज है।
वीडियो सौजन्य : ट्विटर

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी