हिमंता बिस्वा शर्मा ने शेयर की नेहरू की फोटो, पूछा- क्या इसे भी जला दोगे

बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (14:22 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस की तरफ से जारी किए निक्कर जलाने वाले फोटो पर जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की निक्कर वाली फोटो ट्वीट कर सवाल किया कि क्या इसे भी जला दोगे?
 
सरमा ने ट्विटर पर एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू निक्कर में दिख रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसे भी जला दोगे? हालांकि फोटो में नेहरू आरएसएस की खाकी वर्दी में नहीं बल्कि कांग्रेस के सेवा दल की वर्दी में दिख रहे हैं।
 
ट्‍वीट के साथ ही उन्होंने हैशटैग भारत तोड़ो यात्रा का इस्तेमाल किया है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर 5000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। 
 

Will you fire his also…#BharatTodoYatri pic.twitter.com/R3kq5c1avU

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 13, 2022
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में RSS की निक्कर में आग लगी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए कांग्रेस ने आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधा है। इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आग लगाओ यात्रा बता दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी