नक्सलवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में छत्तीसगढ़ के 4 (बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर और सुकमा), झारखंड का एक (पश्चिमी सिंहभूम) और महाराष्ट्र का भी एक जिला (गढ़चिरौली) शामिल है। इसी प्रकार कुल 38 प्रभावित जिलों में से डिस्ट्रिक्ट ऑफ कन्सर्न की संख्या 9 से घटकर 6 रह गई है। बयान के अनुसार ये 6 जिले हैं- आंध्रप्रदेश (अल्लूरी सीताराम राजू), मध्यप्रदेश (बालाघाट), ओडिशा (कालाहांडी, कंधमाल और मलकानगिरि) और तेलंगाना (भद्राद्रि-कोठागुडेम)।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने में 325 से अधिक नक्सली मारे गए : विष्णु देव साय