भारत ने ओडिशा तट से 'प्रलय' मिसाइल का किया सफल परीक्षण

बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (14:45 IST)
बालासोर (ओडिशा)। भारत ने ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, देशी टैंक रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण
 
डीआरडीओ द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के 'पृथ्वी रक्षा वाहन' पर आधारित है। सूत्रों ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब 10.30 बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया।

Koo App
उन्होंने कहा कि निगरानी उपकरणों के जरिए तट रेखा से इसके प्रक्षेपण की निगरानी की गई। 'प्रलय' 350-500 किलोमीटर से कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है और यह 500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में सक्षम है।(फ़ाइल चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी