मध्यप्रदेश के भिंड में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (12:08 IST)
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गुरुवार को सुबह भारतीय वायु सेना का एक मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान का पायलट घायल हुआ है।
 
भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विमान जिले के मनकाबाग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद विमान में आग लग गई।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख