ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (22:46 IST)
मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज अजय परीमल के बेटे आनंद पीरामल 12 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
 
परिवार के अनुसार अंबानी की बेटी ईशा और आनंद का विवाह मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास में होगा। विवाह समारोह में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उनके रिश्तेदार एवं दोस्त शामिल होंगे। विवाह भारतीय परंपरा, रीति-रिवाजों और संस्कृति के अनुसार होगा।
 
उन्होंने कहा कि दोनों परिवार ईशा और आनंद के जीवन की नयी पारी के लिए सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।
 
 
उल्लेखनीय है कि ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के बीच चार दशक से गहरे संबंध हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी