चंद्रयान 2 पर ISRO का बड़ा बयान, विक्रम सुरक्षित, उम्मीदें बरकरार

Webdunia
सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (14:13 IST)
नई दिल्ली। चंद्रयान 2 को लेकर इसरो ने बड़ा और उम्मीदों से भरा बयान दिया है। इसरो के मुताबिक अभी उम्मीदें टूटी नहीं हैं। लैंडर से संपर्क करने की कोशिशें जारी हैं।
ALSO READ: ऑर्बिटर ने ली लैंडर विक्रम की तस्वीर, चंद्रयान-2 से संपर्क पर ISRO के अधिकारी का बड़ा बयान
इसरो ने कहा कि लैंडर विक्रम टूटा नहीं है, वह पूरी तरह सुरक्षित। लैंडर से संपर्क करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसरो ने कहा कि हमने अभी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं।
ALSO READ: Chandrayaan-2 : NASA ने भी माना ISRO का लोहा, Solar System पर साथ करना चाहता है काम
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को इसरो प्रमुख सिवन ने कहा कि ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम का पता लगा लिया है। हालांकि अभी विक्रम से संपर्क नहीं हो पाया है। विक्रम से कनेक्ट होने की कोशिश की जा रही है। सिवन ने कहा कि हमें नहीं पता की ‘हार्ड लैंडिंग’ के कारण ‘विक्रम’ मॉड्यूल को नुकसान पहुंचा है या नहीं।
 
शनिवार तड़के सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चांद की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर लैंडर विक्रम अपने तय रास्ते से भटक गया था और इसरो से इसका संपर्क टूट गया था। अगले 14 दिनों में विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख