Uttarakhand में हाइवे पर पलटी ITBP की बस, 7 जवान घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (20:04 IST)
Uttarakhand News : उत्तराखंड के ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नई टिहरी के तक्षिला के निकट शनिवार को एक बस पलटने से उसमें सवार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 7 जवान घायल हो गए। 39 जवानों को ले जा रही बस अपराह्न करीब 3:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जवानों को मामूली चोट लगी है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
ALSO READ: उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास योजना, 15 युवाओं को जर्मनी में मिली नौकरी
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कहा कि 39 जवानों को ले जा रही बस अपराह्न करीब 3:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि सात जवान घायल हो गए।
ALSO READ: लद्दाख में LAC के पास ITBP ने पकड़ा चीन से लाया गया 108 KG सोना, 2 हिरासत में
अधिकारी ने बताया कि जवानों को मामूली चोट लगी है और उन्हें एंबुलेंस में फकोट में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। भट्ट ने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी