लद्दाख में मिली जीत से गदगद कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- गुलाम नबी आजाद के लिए खास खबर

शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (23:57 IST)
लेह। कांग्रेस ने उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी को मतों के अंतर से पराजित कर भाजपा नीत लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) की टिमिसगाम सीट शनिवार को बरकरार रखी।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस उम्मीदवार ताशी टुंडुप ने 22-टिमिसगाम उपचुनाव जीत लिया। उनके पक्ष में 861 वोट पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी दोरजाय नामग्याल को 588 मत मिले।

वरिष्ठ काग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस जीत को लेकर लद्दाख की कांग्रेस समिति को बधाई दी तथा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं हाल ही कांग्रेस छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद पर निशाना भी साधा।

रमेश ने ट्वीट किया, मोदी, शाह और आजाद के लिए यहां कुछ खास खबर है। कांग्रेस पार्टी ने लद्दाख पर्वतीय परिषद के टिमसगाम उपचुनाव में अच्छे-खासे अंतर से भाजपा को हराया। लद्दाख जिला कांग्रेस समिति को बधाई।

कांग्रेस के पार्षद सोनम दोरजी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। टिमसगाम उपचुनाव में 13 सितंबर को 98.7 फीसदी मतदान हुआ था। आज सुबह मतगणना शुरू हुई।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी