लद्दाख का 70 साल पुराना सपना हुआ पूरा

रूना आशीष

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (22:54 IST)
लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश बनने से यहां के लोगों का 70 साल पुराना सपना पूरा हुआ है। लद्दाख के सभी लोग बहुत खुश हैं। 
 
वेबदुनिया के साथ बातचीत करते हुए भाजपा सांसद नामग्याल ने कहा कि सरकारें और पार्टियां तो आती-जाती रहती हैं, देश अटूट रहना चाहिए, अखंड रहना चाहिए। एक सशक्त सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद ही यह संभव हो पाया है। 

ALSO READ: लद्दाख में काफी चु‍नौतियां, संभावनाएं भी कम नहीं-माथुर
उन्होंने कहा कि 370 हटने के सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब पूरे देश में एक निशान, एक प्रधान और एक संविधान होगा। भाजपा के पितृ पुरुषों से एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भी यही सपना था। 
 
चीनी घुसपैठ से जुड़े एक सवाल पर नामग्याल ने कहा कि हम अपने पड़ोसियों, चाहे वह पाकिस्तान हो या फिर चीन, अच्छे संबंध ही रखना चाहते हैं। भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं। 

ALSO READ: कांग्रेस और विपक्ष की धज्जियां बिखेरने वाला 'लद्दाखी युवा', जानिए 10 खास बातें
लद्दाख के केन्द्र शासित प्रदेश बनने से काफी प्रसन्न नजर आ रहे भाजपा सांसद ने कहा कि भारत हमें अपनाना चाहता था और हम भी भारत के ही साथ रहना चाहते थे। यह सब केन्द्र की मजबूत सरकार के कारण संभव हो पाया।

वेबदुनिया पर पढ़ें