तालिबानी मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर, क्यों कहा शर्म से झुका सिर?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (10:28 IST)
Javed Akhtar gets angry : अफगानिस्तान के तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के भारत में जोरदार स्वागत से गीतकार और लेखक जावेद अख्‍तर खासे नाराज है। उन्होंने कहा कि मेरा सिर शर्म से झुक गया है।
 
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी समूह तालिबान के प्रतिनिधि को उन लोगों द्वारा किस तरह का सम्मान और स्वागत दिया गया है जो सभी प्रकार के आतंकवादियों के खिलाफ मंच से आवाज उठाते हैं, तो मेरा सिर शर्म से झुक जाता है।
 
उन्होंने कहा कि देवबंद को भी शर्म आनी चाहिए कि उसने अपने इस्लामी नायक का इतना सम्मानपूर्वक स्वागत किया, जो उन लोगों में से एक है जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों!!! हमारे साथ क्या हो रहा है।
गौरतलब है कि मुत्तकी इन दिनों छह दिन की यात्रा पर भारत आए हुए हैं। यह 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से किसी तालिबान नेता की भारत की पहली यात्रा है। 
 
जावेद अख्तर इससे पहले भी कई बार राजनीति और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रख चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सेंसर बोर्ड पर तंज कसते हुए फिल्म इंडस्ट्री की मर्दानी सोच पर प्रहार किया था।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी