कपिल सिब्बल बोले, CBI अब पिंजरे से बाहर लेकिन उसके पंख हुए भगवा

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2022 (07:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी जो कभी पिंजरे में बंद तोता थी और वह अब पिंजरे से बाहर है, लेकिन उसके पंख भगवा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उसके पंखों के रूप में काम कर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई पर टिप्पणी करते हुए उसे पिंजरे में बंद तोता कहा था। इसी टिप्पणी को याद करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि पिंजरे में बंद तोते को अब खोल दिया गया है और उसके पंख अब भगवा हो गए हैं।
 
सिब्बल ने ट्वीट किया, 'सीबीआई जो कभी पिंजरे में बंद तोता थी वह अब पिंजरे से बाहर है। अब उसके पंख भगवा हैं और ईडी भी उसके पंखों के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई वही दोहराती है जो उसका मालिक कहता है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख