भाजपा विस्तार अभियान में लेगी मुस्लिम कश्मीरी युवकों की मदद

सोमवार, 1 मई 2017 (09:34 IST)
भारतीय जनता पार्टी के विस्तार अभियान में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लगभग 30 कश्मीरी मुस्लिम युवकों की मदद लेंगे। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि शाह ने रविवार को जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की एक बैठक में इस संबंध में घोषणा की।
 
भाजपा की विस्तार योजना में मुस्लिम कश्मीर युवकों की भागीदारी ऐसे समय हो रही है जब राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन भाजपा और पीडीपी के संबंधों में कुछ मनमुटाव की खबरें है। शाह देश के अपने 95 दिन के दौरे के तहत कल जम्मू में थे और उन्होंने यहां पार्टी के संगठनात्मक काकार्यों का जायजा लिया।
 
भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रव्यापी विस्तार योजना में कश्मीरी मुस्लिम युवकों की भागीदारी विशेषकर ऐसे राज्यों में जहां पार्टी संगठनात्मक रूप से कमजोर है, एक उत्साहवर्धक घटनाक्रम है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें