लालू यादव की हुई एंजियोप्लास्टी, हृदय रोग से हैं पीड़ित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (17:23 IST)
Lalu Prasad Yadav underwent angioplasty : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की यहां एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव (76) को एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। एंजियोप्लास्टी एक प्रक्रिया है जिससे हृदय की नसों में रुकावट को दूर किया जाता है।
 
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यादव को 10 सितंबर को यहां एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव (76) को एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
ALSO READ: लालू यादव ने कहा, BJP और RSS को जाति जनगणना कराने के लिए कर देंगे मजबूर, इनका क्या औकात है
पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव की वर्ष 2014 में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ‘ऐआर्टिक वाल्व’ बदलने की सर्जरी की गई थी। उक्त सर्जरी छह घंटे में हुई थी। यादव उस समय 66 वर्ष के थे। वह 2018 और 2023 में स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल आए थे।
ALSO READ: लालू यादव ने मीसा भारती की बजाय अभय कुशवाहा को क्यों बनाया संसदीय दल का नेता
सूत्रों ने बताया, यादव को 10 सितंबर, 2024 को डॉ. (संतोष) डोरा और डॉ. तिलक (सुवर्ण) द्वारा एंजियोप्लास्टी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में फिर से भर्ती किया गया था। एंजियोप्लास्टी एक प्रक्रिया है जिससे हृदय की नसों में रुकावट को दूर किया जाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी