आत्महत्या या हादसा, मलाइका अरोरा के पिता के निधन पर पुलिस का बयान आया सामने

WD Entertainment Desk

बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (15:31 IST)
Photo credit : Tiwitter
Anil Arora case : मलाइका अरोरा के पिता अनिल कपूर के निधन की खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि 11 सितंबर की सुबह 9 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट से गिरकर उनका निधन हो गया है। यह आत्महत्या है या हादसा पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
 
शुरुआती जांच में अनिल अरोरा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ मलाइका पुणे में थीं। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस का पहला बयान सामने आया है। 

ALSO READ: मलाइका अरोरा के पिता के निधन की खबर सुनते ही पहुंचे सलीम खान, अर्जुन कपूर भी आए नजर
एएनआई के अनुसार डीसीपी राजतिलक रोशन ने कहा कि उनकी यहां बॉडी मिली थी। वह छठी मंजिल पर रहते थे। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। हमारी टीम और फोरेंसिक टीम यहां पर मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में खुदकुशी लग रही है। हम जांच कर रहे हैं। 
 
मलाइका अरोरा के माता-पिता का कई साल पहले तलाकहो गया था। हालांकि पिछले कुछ साल से दोनों साथ रहने लगे थे। खबरों के अनुसार इस घटना से पहले अनिल रोज की तरह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी