Petrol और Diesel की कीमतें एक समान, भावों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 12 मार्च 2025 (11:08 IST)
Petrol Diesel Prices: आज बुधवार, 12 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन गत वर्ष पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से सस्ती की गई थीं। हर सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) की ओर से जारी कर वेबसाइट पर अपडेट करती हैं।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में कीमतें
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी