Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में फिर आई तेजी, बिहार से गोवा तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ परिवर्तन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (09:33 IST)
Petrol-Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में फिर तेजी देखने में आ रही है। क्रूड (Crude) 71.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 74.98 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। कच्चे तेल की कीमतों में निचले स्तरों से फिर रिकवरी देखने को मिल रही है। क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव का पेट्रोल-डीजल के दामों पर असर देखने को मिलता है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: Crude oil के दाम फिर बढ़े, जानें क्या हैं देश में पेट्रोल डीजल के भाव
 
भारत में ईंधन के दाम जस के तस : इस तेजी के बावजूद भारत में ईंधन के दाम जस के तस बने हुए हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। देश के चारों महानगरों में से सिर्फ चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, वहीं देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे-बढ़े हैं। बिहार, गोवा और गुजरात में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। उधर असम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मेघालय समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।
 
देश का प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.39 और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा हैै।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: ब्याज दरों में बड़ी कटौती से गिरा क्रूड ऑइल, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
इन शहरों में बदले भाव : गुरुग्राम में पेट्रोल 94.94 और डीजल 87.80, गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल 94.65 रुपए और डीजल 87.75, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपए और डीजल 87.76 और जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपए और डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी, जानें क्या हैं आपके शहर में भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी