Petrol Diesel Prices: जन्माष्टमी पर पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 26 अगस्त 2024 (10:56 IST)
Petrol Diesel Prices: आज जन्माष्टमी पर सोमवार, 26 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों को बरकरार रखा है। आज भी कीमतें वही हैं लेकिन आम लोगों को लंबे समय से पेट्रोल और डीजल के सस्ते होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के भावों में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में तेल पर कोई असर नहीं पड़ा है। आज 26 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें ईंधन की लेटेस्ट कीमत
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में ताजा दाम : दिल्ली में 26 अगस्त के दिन पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल और डीजल में पेट्रोल का दाम 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.97 रुपए प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 92.44 रुपए प्रति लीटर है। 
 
देश के अन्य नगरों में ताजा दाम : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 डीजल 7.76, नोएडा में पेट्रोल 94.66 डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 डीजल 87.85, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.42  92.27 रुपए प्रति लीटर के चल रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी