Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (11:16 IST)
Petrol Diesel Price Today : भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies)  ने गुरुवार सुबह देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की खुदरा कीमतों में बदलाव किया है। इसके अनुसार कुछ शहरों में भाव घटे हैं तो कहीं बढ़े हैं।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल की तरफ बढ़ रही हैं। इस बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए।
 
आज देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा शहर में जहां पेट्रोल का दाम बढ़ गया है, वहीं बिहार की राजधानी पटना में कीमतें नीचे आ गई हैं। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 68.85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी उछाल के साथ 67.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।ALSO READ: मध्यप्रदेश में सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, CM के काफिले की गाड़ियों में पानी मिला डीजल भरने के बाद एक्शन में सरकार
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 तथा चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल 100.76 और डीजल की कीमत 92.35 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के ताजा भाव : गाजियाबाद (Ghaziabad) में पेट्रोल 94.44 और डीजल 87.51, बेंगलुरु (Bengaluru) में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ (Lucknow) में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा (Noida) में पेट्रोल 94.85 और डीजल 87.98, गुरुग्राम (Gurugram) में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ (Chandigarh) में पेट्रोल 94.25 और डीजल 82.40 और पटना (Patna) में पेट्रोल 105.23 और डीजल 91.49 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
इंदौर (Indore) में पेट्रोल और डीजल के भाव : इंदौर में पेट्रोल की कीमत 106.92 और डीजल की कीमत 92.28 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: अमेरिका ईरान युद्ध के बीच क्या हैं पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें, जानें नए भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी