Petrol Diesel Prices: अमेरिका ईरान युद्ध के बीच क्या हैं पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें, जानें नए भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 23 जून 2025 (10:49 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने आज पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। कीमतों पर  अमेरिका ईरान युद्ध का साया भी पड़ा है। तेल विपणन कंपनियां (OMC) वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों में बदलाव को दर्शाते हुए प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं। ये नियमित अपडेट पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं और उपभोक्ताओं को सबसे सटीक और वर्तमान ईंधन मूल्य स्थिति प्रदान करते हैं।  जानें कि क्या आज आपके नगर में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव क्या हैं।ALSO READ: इंदौर के हर पेट्रोल पंप पर पीयूसी केंद्र अनिवार्य
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत  92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के ताजा भाव : गाजियाबाद (Ghaziabad) में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.89, बेंगलुरु (Bengaluru) में पेट्रोल 102.92 और डीजल 89.02 , लखनऊ (Lucknow) में पेट्रोल 94.69  और डीजल 87.80, नोएडा (Noida) में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम (Gurugram) में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ (Chandigarh) में पेट्रोल 94.30 और डीजल 82.45
 और पटना (Patna) में पेट्रोल 105.58 और डीजल 93.80 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
इंदौर (Indore) में पेट्रोल और डीजल के भाव : इंदौर में पेट्रोल की कीमत 106.48 और डीजल की कीमत 91.88 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें कि आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें क्या हैं आज आपके नगर में भाव
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी