Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी भरवाने से पहले चेक करें भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (09:35 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने आज 7 अक्टूबर, सोमवार के लिए पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दाम हैं। कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं तो कई में घटी हैं, वहीं कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बदलाव ही नहीं हुआ है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भाव बढ़ने के बावजूद कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें ताजा दाम
 
देश के 4 प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62, 
मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपए और डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
यहां महंगा व सस्ता है पेट्रोल-डीजल : आज गोवा, हरियाणा, हिमाचल, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तेलंगाना और त्रिपुरा में पेट्रोल-डीजल के भाव घट गए हैं जबकि गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, तामिलनाडु, यूपी और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: हर जगह बदले पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा दाम
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी