Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम? जानें ताजा कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 7 जुलाई 2025 (10:08 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने आज सोमवार, 7 जुलाई के लिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel ) की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। यह प्रक्रिया ईंधन मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के लिए लागू की गई है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर और टैक्स जैसे कई कारकों को ध्यान में रखते हुए हर सुबह नया भाव तय करती हैं।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल के महीनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, फिर भी हर दिन नया भाव जारी किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह सिस्टम हर शहर के अलग-अलग दामों की निगरानी आसान बनाता है और उपभोक्ताओं को ग्लोबल ट्रेंड्स से अपडेटेड रखने में मदद करता है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल 103.94और डीजल 90.76 तथा चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के ताजा भाव : अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 और डीजल 90.17, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 और डीजल 89.02, हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 और डीजल 95.70, जयपुर में पेट्रोल 104.72 और डीजल 90.21, लखनऊ में पेट्रोल 94.69 और डीजल 87.80, पुणे में पेट्रोल 104.04 और डीजल 90.57 और चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 और डीजल 82.45 प्रति लीटर भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices : महंगे क्रूड ऑइल से पेट्रोल डीजल के भावों में हुआ परिवर्तन, जानें ताजा कीमतें
 
इंदौर में पेट्रोल 106.48 और डीजल 91.88, पटना में पेट्रोल 105.58 और डीजल 93.80, सूरत में पेट्रोल 95.00 और डीजल 89.00 और नासिक में पेट्रोल 95.50 और डीजल 89.50 प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी