Petrol Diesel Prices: यूपी-बिहार में गिरे पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (10:38 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में गिरावट नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड गुरुवार सुबह करीब 6 बजे गिरावट के साथ 71.29 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 76.80 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
यूपी और बिहार में कम हुए भाव : उत्तरप्रदेश में पेट्रोल 35 और डीजल 34 पैसे सस्ता हुआ है। बिहार में पेट्रोल 29 और डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ है। झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 44 पैसे की वृद्धि की गई है। महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं। दूसरी ओर मध्यप्रदेश में पेट्रोल 52 और डीजल 46 पैसे सस्ता हुआ है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत में 44 और डीजल में 41 पैसे की गिरावट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी आज पेट्रोल-डीजल के भाव गिरे हैं।

ALSO READ: क्रू़ड ऑइल के भावों में आई गिरावट, जानिए देश के राज्यों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
 
देश के महानगरों में भाव : देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.86 और डीजल 94.46 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.54 रुपए और डीजल 94.32, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी