Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी जारी, यूपी में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 22 जनवरी 2024 (11:36 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार नरमी दिख रही है। क्रूड के भाव 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गए हैं। इस बीच सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल (petrol diesel) की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है। आज यूपी (UP) के कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं तो बिहार में भी पेट्रोल 108 रुपए लीटर के पार चला गया है।
 
लखनऊ में कीमतें नीचे आईं : भारतीय तेल कंपनियों के अनुसार गाजियाबाद में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 96.92 रुपए लीटर बिक रहा है तो डीजल 33 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपए लीटर हो गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज कीमतें नीचे आईं और पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता होकर 96.43 रुपए लीटर तो डीजल 13 पैसे टूटकर 89.63 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह पेट्रोल 32 पैसे चढ़कर 108.12 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 30 पैसे की बढ़त के साथ 94.86 रुपए लीटर बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में मामूली गिरावट, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
 
प्रमुख 4 महानगरों में ताजा भाव : देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62,  मुंबई पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,  चेन्नई पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24,  कोलकाता पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08,  लखनऊ में पेट्रोल 96.43 और डीजल 89.63,  पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सोमवार सुबह वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 78.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई के रेट भी आज सुबह 73.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहे थे।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव  : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी