शराब घोटाला: भाजपा के निशाने पर मनीष सिसोदिया, पोस्टर में बताया लुटेरा

रविवार, 13 नवंबर 2022 (08:51 IST)
नई दिल्ली। MCD चुनावों को लेकर भाजपा और आम आदम पार्टी में सियासी जंग जारी है। भाजपा ने पोस्टर जारी कर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया का तंज कसा है। पोस्टर में कहा गया है कि लुटेरो से सावधान।
 
पोस्टर में मनीष सिसोदिया एक बाइक से सड़क पर गुजरते नजर आ रहे हैं। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा के पोस्टर से छेड़छाड़ कर यह नया पोस्टर बनाया है। इस पर लिकर स्कैम मोशन पिक्चर्स प्रैजेंट्स, महाठग सुकेश प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्देशित भी लिखा गया है।
 

Beware of these lootera's. pic.twitter.com/7EamPxrj6e

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 13, 2022
 
भाजपा नेता अशोक गोयल ने ट्वीट कर कहा कि सुकेश के साथ AAP का क्या रिश्ता है केजरीवाल जी? तो सतीश उपाध्याय ने ट्‍वीट कर कहा कि विज्ञापनजीवी केजरीवाल को महाठग सुकेश ने किया बेनकाब। 
 
हालांकि कई लोगों ने पोस्टर पर सवाल भी उठाए। एक यूजर ने कहा कि पिछले 8 साल से फोटोशॉप ही करना तो सिख रहे हो। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि यह आदमी अमीरों का पैसा लूटकर गरीबों के लिए स्कूल बनवाता है। यह बात सच है क्या?
 
उल्लेखनीय है कि MCD चुनावों से पहले शराब घोटाले को लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। दिल्ली में 4 नवबंर को एमसीडी चुनाव है और 7 को मतगणना होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी