live updates : 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी। मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी। पल पल की जानकारी...
11:26 AM, 10th Jul
-पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह नौ बजे तक 10.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
-निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि रायगंज में सबसे अधिक 12.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद रानाघाट दक्षिण में 11.58 प्रतिशत, बगदाह में 10.61 प्रतिशत और मानिकतला में 9.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
-जालंधर पश्चिम विस सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.30 प्रतिशत मतदान। यहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
-बिहार की रूपौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.23 प्रतिशत मतदान।
-तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट हो रहे उपचुनाव में पहले 2 घंटे में 12.94 प्रतिशत मतदान।
08:09 AM, 10th Jul
-7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी। मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी।
-पश्चिम बंगाल की 4, हिमाचल प्रदेश की 3, उत्तराखंड की 2 और बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु की 1-1 सीट शामिल है।