लोकसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, सदन में हंगामा (live updates)

मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (14:25 IST)
संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज से नई संसद में कार्यवाही शुरू होगी। इससे पहले पुरानी संसद में सांसदों का फोटो सेशन हुआ। इसके बाद संसद के सेंट्रल हॉल में एक भव्य कार्यकम हुआ। पल पल की जानकारी...


02:18 PM, 19th Sep
कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया महिला आरक्षण बिल, बिल पेश होते ही सदन में जोरदार हंगामा। मेघवाल ने कहा कि बिल पास होने के बाद देश में महिला सांसदों की संख्‍या बढ़कर 181 हो जाएगी।


01:54 PM, 19th Sep
प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन में अपने पहले भाषण में कहा, कैबिनेट से महिला आरक्षण बिल पर लगी मुहर। कई बार महिला आरक्षण बिल पेश हुआ। महिलाओं के नेतृत्व में विकास का संकल्प। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बधाई। इस अधिनियम से लोकतंत्र मजबूत होगा। ईश्वर ने मुझे इस पवित्र काम के लिए चुना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ महिलाओं के विकास की बात पर्याप्त नहीं है, हमें मानव जाति की विकास यात्रा में नए पड़ाव को अगर प्राप्त करना है, राष्ट्र की विकास यात्रा में नई मंजिलों को अगर पाना है, तो ये आवश्यक है कि Women Led Development को हम बल दें। महिला सशक्तिकरण की हमारी हर योजना ने महिला नेतृत्व करने की दिशा में बहुत सार्थक कदम उठाए हैं।
 
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीति, नीति और शक्ति का इस्तेमाल समाज में प्रभावी बदलाव का एक बहुत बड़ा माध्यम होता है। इसलिए Space हो या Sports हो, स्टार्टअप्स हो या SHG हो, हर क्षेत्र में दुनिया भारतीय महिलाओं की ताकत देख रही है।

01:40 PM, 19th Sep
नई संसद में पीएम मोदी का पहला भाषण, 30 हजार से ज्यादा श्रमिकों को मेरा नमन। भवन बदला भाव भी बदलना चाहिए।
नए संसद भवन का ये प्रथम और ऐतिहासिक सत्र है। मैं सभी माननीय सांसदों और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। संसदीय लोकतंत्र का नया गृहप्रवेश हो रहा है।
आज आधुनिक भारत और हमारे लोकतंत्र के प्रतीक नए संसद भवन का शुभारंभ हुआ है। सुखद संयोग है कि आज गणेश चतुर्थी का शुभ दिन है।
ये अवसर कई मायनों में अभूतपूर्व है। आजादी के अमृतकाल का ये ऊषाकाल है और भारत अनेक सिद्धियों के साथ नए संकल्प लेकर, नए भवन में अपना भविष्य तय करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

12:54 PM, 19th Sep
पीएम मोदी के साथ पुराने संसद से नए संसद तक पैदल पहुंचे सांसद। कई सांसदों ने नए संसद भवन में मत्था टेका।

12:26 PM, 19th Sep
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुरानी संसद को संविधान सदन माना जाए। पुराने संसद की गरीमा कम नहीं होनी चाहिए।
हर छोटी चीज पर बारीकी से ध्यान देते हुए हमें आगे बढ़ना है। हमें भविष्य के लिए सही समय पर सही फैसले भी लेने होंगे। हम राजनीतिक लाभ-नुकसान के गुणा भाग में अपने आप को बंदी नहीं बना सकते।
हमें देश की Aspiration के लिए हिम्मत के साथ नए निर्णय करने होंगे।
सामाजिक न्याय हमारी पहली शर्त है। बिना सामाजिक न्याय, बिना संतुलन, बिना समभाव के हम इच्छित परिणाम प्राप्त नहीं कर सकते। लेकिन सामाजिक न्याय की चर्चा बहुत सीमित बनकर रह गई है। हमें उसे एक व्यापक रूप में देखना होगा।
हमें अब मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने की दिशा में काम करना होगा। हमारे यहां निर्मित डिजाइन, हमारे सॉफ्टवेयर, हमारे कृषि उत्पाद, हमारे हस्तशिल्प हर क्षेत्र में अब हमें वैश्विक मापदंडों को पार करने के इरादे से ही चलना होगा।
विश्वमित्र के रूप में भारत आगे बढ़ रहा है। G20 में भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बना।

12:14 PM, 19th Sep
पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल के 25 वर्षों में भारत को अब बड़े कैनवास पर काम करना ही होगा। हमें आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य को सबसे पहले परिपूर्ण करना चाहिए।
Technology की दुनिया में भारत का नौजवान जिस प्रकार आगे बढ़ रहा है, वो पूरे विश्व के लिए आकर्षण और स्वीकृति का केंद्र बन रहा है। 
आज जम्मू कश्मीर शांति और विकास के रास्ते पर चल पड़ा है और नई उमंग, नए उत्साह, नए संकल्प के साथ वहां के लोग आगे बढ़ने का कोई मौका अब छोड़ना नहीं चाहते।
संसद ने बीते वर्षों में ट्रांसजेंडर को न्याय देने वाले कानूनों का भी निर्माण किया। इसके माध्यम से हमने ट्रांसजेंडर को भी सद्भाव और सम्मान के साथ नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाकी सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
1952 के बाद दुनिया के करीब 41 राष्ट्राध्यक्षों ने इस सेंट्रल हॉल में हमारे सभी माननीय सांसदों को संबोधित किया है।
हमारे सभी राष्ट्रपति महोदयों के द्वारा 86 बार यहां संबोधन दिया गया है।

12:00 PM, 19th Sep
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस संसद में 4000 से ज्यादा कानून पास हुए। मुस्लिम बहन बेटियों को न्याय मिला। इसी संसद ने धारा 370 को हटाया। जम्मू कश्मीर आज विकास के रास्ते पर। सेंट्रल हॉल में तिरंगे और राष्‍ट्रगान को अपनाया गया।

11:48 AM, 19th Sep
पीएम मोदी ने कहा कि नई संसद में नए भविष्य का श्रीगणेश करने जा रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रवेश करेंगे। सेंट्रल हॉल हमारी भावनाओं से भरा है। 

11:23 AM, 19th Sep
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा संसद का केंद्रीय कक्ष ब्रिटेन के हाथों भारत को सत्ता के हस्तानांतरण का गवाह रहा है। हमारी संसदीय यात्रा उत्कृष्ट उपलब्धियों, कठिन चुनौतियों और उल्लेखनीय मील के पत्थरों से भरी रही है।

11:08 AM, 19th Sep
संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी कार्यक्रम में मौजूद। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने सांसदों को संबोधित किया। उनके बाद वरिष्‍ठतम संसद सदस्य मेनका गांधी ने भी संसद को संबोधित किया।

09:51 AM, 19th Sep
पुराने संसद भवन में सांसदों का फोटो सेशन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी समेत पक्ष विपक्ष के सांसद शामिल। सांसदों के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान बीजेपी सांसद नरहरि अमीन बेहोश हो गए। वह अब ठीक हैं और उन्होंने फोटो सेशन में भी हिस्सा लिया।

09:35 AM, 19th Sep
संसद पहुंचीं सोनिया गांधी, कहा- महिला आरक्षण बिल अपना।
 

08:47 AM, 19th Sep
सुबह 9.30 बजे पुराने संसद परिसर के बाहर फोटो सेशन होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो पुराने संसद भवन की ऐतिहासिक विरासत पर केंद्रित होगा। इस कार्यक्रम को पीएम मोदी, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, बीजेपी नेता मेनका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संबोधित करेंगे।

07:39 AM, 19th Sep
आज संसद में पेश हो सकता है महिला आरक्षण बिल, सोमवार को मोदी कैबिनेट ने दी थी 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी। कांग्रेस ने भी किया बिल का समर्थन।

मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि सरकार का यह फैसला कांग्रेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में उसके सहयोगी रहे दलों की जीत है, क्योंकि उन्हीं की सरकार के कार्यकाल में यह विधेयक राज्यसभा में पारित हुआ था।
 
कांग्रेस ने अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 16 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए उस पत्र को भी जारी किया, जिसमें महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल पारित कराने की मांग की गई थी।

07:36 AM, 19th Sep
लोकसभा में दोपहर 1.15 बजे और राज्यसभा में सवा 2 बजे से शुरू होगी संसद की कार्यवाही। पुरानी संसद से नई संसद तक संविधान की कॉपी लेकर पैदल जाएंगे पीएम मोदी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी